रायपुर 26 जून 2022 -  छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर वापसी करते नजर आ रही है हालांकि इस बार कोरोना की रफ्तार उतनी तेज नही है फिर भी संक्रमितों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है।

रविवार रात 08 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक आज 98 नए मरीजो की पहचान की गई है और कुल 42 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए है। वही आज एक भी मरीज की  मौत नही हुई है।

आज की थिति में छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजो की संख्या 696 हो गई है अगर बात करे रविवार को हुए कोरोना जाँच की तो आज कुल 4508 लोगो की जाँच की गई है।

अगर बात करे जिलेवार आँकड़ो की तो सबसे अधिक 42 मरीज रायपुर जिले से मिले जबकि दूसरे नंबर पर दुर्ग जिला है जँहा 36 नए मरीजो की पहचान की गई है इसी तरह बिलासपुर जिले से 12 , बेमेतरा से 01 , बलरामपुर से 04 , जशपुर से 02 और कांकेर से 01 नए मरीज शामिल है।