रायपुर 09 नवम्बर 2021 -  कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार को 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है और 25 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है। 

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 22 नए मरीज मिलने और 25 मरीजो के डिस्चार्ज होने के बाद अब प्रदेश में सक्रिय मरीजो की संख्या घट कर 233 हो गई है।

अगर बात करे जिले वार आँकड़ो की तो दुर्ग जिले से 03 , राजनांदगांव से 01 , रायपुर से 08 , रायगढ़ से 01 , कोरबा से 05 , कोरिया से 01 , सूरजपुर से 01 , बस्तर से 01 और अन्य राज्य से 01 नए मरीज शामिल है।