रायपुर 26 मई 2021 - रायपुर कलेक्टर डॉ एस भारती दासन ने राजधानी रायपुर को अनलाॅक करने का आदेश जारी किया है। अनलाॅक के दौरान जिले में सभी दुकाने अब सुबह 06 से शाम 06 बजे तक खोलने की अनुमति मिली है।
इस दौरान जिले में शराब दुकान, ब्यूटी पार्लर, सेलून, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और माॅल भी चालू खुले रहेंगे। हालांकि शाम छह बजे के बाद जिले में नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा।
साथ ही अब शादी सामारोह में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है।









