रायपुर 27 फरवरी 2022 -  सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजेन्द सिंह परिहार ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस.सिंहदेव के मीडिया सलाहकार के पद पर कार्यरत है। 

दिनांक 26 फरवरी 2022 को पवन न्यूज पोर्टल द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के संबंध में भ्रामक न्यूज प्रसारित किया गया था जो पूर्णतः असत्य एवं तथ्यहीन है, जो कि स्वास्थ्य मंत्री की छबि धूमिल करने का प्रयास है। 

राजेन्द सिंह परिहार के शिकायत पर उक्त न्यूज प्रसारित करने वाले आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 124/22 धारा 504 , 505 (1)(बी) , 505 (2) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी पवन कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी - पवन कुमार बंजारे पिता चुफु राम बंजारे उम्र 34 साल निवासी सुभाष चैक ग्राम व पोस्ट डूण्डेरा थाना उतई जिला दुर्ग।