सक्ती 13 जून 2022 - सुबह 08.30 बजे तक का अपडेट , 11 साल के मासूम राहुल को बोरवेल में गिरे 66 घंटे बीत चुके है और राहुल को सुरक्षित बाहर लाने के लिए इन 66 घंटो से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
खुदाई का काम खत्म हो चुका है और राहुल तक पहुंचने के लिए सुरंग बनाई जा रही है लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक चट्टानों की वजह से सुरंग बनाने में बाधा आ रही है फिर भी सुरंग बनाने का कार्य जारी है जारी है चट्टानों को काटने के लिए एक बड़ी हैंड ड्रिलिंग मशीन भी लाई गई है। ताकि इसका उपयोग किया जा सके।
राहुल को सुबह 5 बजे 2 केला और फ्रूटी दिया गया था और उसने केला भी खाया और फ्रूटी भी पी थी। फिलहाल राहुल अभी सो रहा है।
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा रणनीति पर लगातार चर्चा की जा रही है वे सेना , NDRF और SECL के अधिकारियों से सलाह ले रहे।









