जबलपुर 10 अगस्त 2022 -  नकाबपोश बदमाशों ने बरगी स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। घायल कर्मचारियों ने आरोप लगाया की नकाबपोशों ने बका अड़ाकर दुकान में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 

CCTV  कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस नकाबपोशों का पता लगा रही है। जानकारी के मुताबिक बरगी में हाईवे पर स्थित शराब दुकान में मंगलवार रात कुछ युवक शराब लेने पहुंचे थे। शराब खरीदकर चले गए। कुछ देर बाद वही युवक नकाब पहनकर आए और गद्दीदार समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। बका चमकाते हुए डेढ़ लाख रुपए लूट कर भाग गए।