सक्ती 08 मई 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार ने 15 मई तक के लिए पूरे जिले को कन्टेन्टमेंट जोन घोषित किया है।

शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट से जारी आदेश के मुताबिक शादी ब्याह संबंधी सभी आदेश को निरस्त कर 15 मई तक के लिए शादी ब्याह पर रोक लगा दिया गया है।

इसी दौरान सक्ती के प्रभारी तहसीलदार शिव कुमार डनसेना को सूचना मिली की सक्ती तहसील सक्ति अन्तर्गत ग्राम अचानकपुर में तीन जगह शादी का आयोजन किया जा रहा है जिसके बाद तहसीलदार शिव कुमार डनसेना द्वारा तत्काल टीम गठित कर अचानकपुर भेजा गया।

प्रसासन की टीम ने तीनो विवाह स्थल पर पहुँच कर समझाईस दी और विवाह कार्यक्रम को स्थगित कराया तीनो परिवार के सभी सदस्यों ने सहमत होकर विवाह कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।