रांची 02 नवम्बर 2026 - झारखंड की राजधानी रांची से खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाली रांची पुलिस ने अपने ही महकमे में जुए की महफिल सज रही थी। पुलिस लाइन के भीतर चल रहे इस अवैध खेल का खुलासा करते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने छापेमारी कर 10 पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि, रांची पुलिस लाइन परिसर के भीतर कुछ पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर लगातार जांच कर रही थी। जांच के दौरान यह मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया गया और कर 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने तत्काल प्रभाव से सभी 10 आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, सभी निलंबित पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।













