सक्ती 31 अगस्त 2023 - कांग्रेस के कद्दावर नेता व प्रदेश महासचिव मनहरण राठौर ने चुनाव लड़ने का मन बनाते हुए चुनावी मैदान में उतरने के लिए ताल ठोंक दिया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के सामने मनहरण राठौर ने अपने कार्यकर्ताओं और समाज प्रमुखों के साथ जिस प्रकार शक्ति प्रदर्शन किया वह निश्चित रूप से कांग्रेस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
बता दे कि विगत दो दिनों पूर्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा टिकट के दावेदारों से मिलने पहुंची थी। इस समय मनहरण राठौर के सैंकड़ों समर्थक क्षेत्र के अलग-अलग गांव से पहुंचे थे। और उनके चाहने वाले लगातार मनहरण राठौर के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है की यह एक प्रकार का शक्ति प्रदर्शन था और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मनहरण राठौर को कमजोर समझना या राठौर समाज को नजरंदाज करना कांग्रेस और डा चरण दास महंत के लिए भारी पड़ सकता है।
राठौर समाज अब डॉ महंत से दूरी बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। समाज के कुछ प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से चर्चा में बताया कि समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। इस बात से कांग्रेस की छत्तीसगढ प्रभारी को भी समाज के लोगों ने मुलाकात कर अवगत कराया था।









