बिलासपुर 03 अगस्त 2022 -  बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में राधिका वाटर फाल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया इस हादसे में बिलासपुर तरफ से आ रही कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर तीन लोग सवार थे ग्राम पत्थर्रा निवासी जैता यादव , ग्राम खरगहनी निवासी श्रीमती सुकवारा केवंट और खरगहनी के ही निवासी तुलसी राम यादव कार की टक्कर से इनमें से जैता यादव और श्रीमती सुकवारा केवंट की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तुलसी राम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस से कोटा हॉस्पिटल भेजा गया है।

वहीं कोटा पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कार जब्त कर ली गई है फिलहाल कोटा पुलिस मृतकों के पंचनामे की कार्यवाही में लगी है।