सक्ती 12 मई 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार ने पूरे जिले को 15 मई तक कन्टेन्टमेंट जोन घोषित किया है।

आज दिनाँक 12/05/2021 को सक्ती तहसीलदार शिव कुमार डनसेना , मुख्य नगर पालिका अधिकारी , पुलिस उप निरीक्षक  की संयुक्त टीम द्वारा सक्ति शहर का निरीक्षण किया गया जिसमे कुछ दुकानो मे निर्धारित समय के बाद अनलोडिंग किया जा रहा था जिनको कड़ी चेतावनी देते हुए जुर्माना वसूल किया गया जिन दुकानो से जुर्माना वसूला गया उसमें 

01 - मित्तल ट्रेडर्स से 02 हजार 

02 - हनुमान नटवर दुकान से 02 हजार

03 -  लक्ष्मी किराना स्टोर से 02 हजार 

04 - बालाजी ट्रेडर्स से 02 हजार

05 - आठवनी ट्रेडर्स से 02 हजार 

06 - बजरंग ट्रेडर्स से 05 हजार 

इस तरह कुल 06 दुकानो से 15 हजार का जुर्माना वसूल किया गया।

तहसीलदार शिव कुमार डनसेना ने बताया की जिन दुकानो से जुर्माना वसूला गया है अगर वो फिर से नियमो का उलंघन करते पाए जाते है तो दुकानो की सील करने की कार्यवाही की जाएगी।