रायपुर 10 नवम्बर 2021 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस हुक्काबारों पर शिकंजा कस रही है। इसके साथ ही उनसे जुड़े सामानों के गोदामों में छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को राजधानी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। राजधानी पुलिस ने 24 घंटे में तीन हुक्का के सामान के गोदामों पर दबिश दी। 

बुधवार की देर शाम पुलिस ने राजेन्द्र नगर थाना इलाके में स्थित एक गोदाम में छापा मार कर यहां से भारी मात्रा में हुक्का से जुड़े पॉट , पाइप समेत फ्लेवर जब्त किया है जप्त सामानों की कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई है।