रायपुर 06 जून 2022 - ऑल इंडिया लोको पायलट का हंगर स्ट्राइक आज, गर्मी में भूखे रहकर 12 घंटे लोको पायलट ने भूखे रहकर ट्रेनों के संचालन करने का फैसला लिया है। लोको पायलट की मांग है कि नाइट ड्यूटी एलाउंस को चालू किया जाए। साथ ही उनका कहना है कि कोल संकट के नाम पर उनसे 15 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर, भिलाई,दल्ली राजहरा के सदस्य भी रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध कर रहे है।
लोको पायलट की मांग है की स्टेशनों में क्रु पोस्टिंग रद्द करने , 9 घंटे की ड्यूटी , सीलिंग रहित , नाइट अलाउंस, डीए भुगतान, रनिंग रूम कार्यपद्धती लागू न करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध करेंगे। इसके साथ ही ऑल इंडिया लोको पायलट रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर आंदोलन कर रहे लोको पायलट का कहना है कि, उनसे ये कहकर ज्यादा ड्यूटी कराई जा रही है कि पूरा देश कोल के संकट से जूझ रहा है, ऐसे में उन्हें अतिरिक्त काम करने की आवश्यकता होगी।
इतनी गर्मी में रेल इंजन भी काफी गर्म हो जाता है। रेल इंजन को वातानुकूलित किया जाना चाहिए, जिससे वे 12 से 14 घंटे भी काम करें तो उन्हें सहूलियत हो सके। बाहर का तापमान यदि 47 डिग्री है, तो रेल इंजन का तापमान 54 डिग्री तक पहुंच जाता है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। लोको पायलट्स ने बताया कि ज्यादा गर्मी की वजह से कई कर्मचारियों की तबीयत भी खराब हो जाती है। इसके विरोध में वे सुबह 8 से रात 8 बजे तक भूखे रहकर ट्रेन चलाएंगे। जिससे विरोध भी हो जाए और ट्रेनों का परिचालन बाधित न हो। प्रांत सेक्रेटरी आरके विश्वकर्मा ने कहा कि वे विरोध स्वरूप 12 घंटे का उपवास रखकर ट्रेन चलाएंगे, जिससे काम प्रभावित ना हो।









