रायपुर 23 अप्रैल 2023 - खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक नारायण चंदेल ने पलटवार किया है नारायण चंदेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी यहां पर अपराध और अपराधियों पर शासन का बुलडोजर चलेगा। कांग्रेस के लोग इतने चिंतित क्यों हैं?
कांग्रेस के मंत्री अमरजीत भगत का बयान जो है वह अपराधियों को संरक्षण देने वाला है हम छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि छत्तीसगढ़ में भय और भूख से मुक्त सरकार भारतीय जनता पार्टी देगी।










