इंदौर 26 जून 2023 - एक JCB चालक की लापरवाही ने डेढ़ वर्षीय यतिन वारेला की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यतिन अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान JCB चालक ने रिवर्स लेते समय उसका ध्यान नहीं रखा और बच्चे को कुचल डाला। इसके बाद मासूम के शव को पोटली में ले जाना पड़ा।

यह घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्काय सिटी की है जँहा कालोनी में सड़क निर्माण का काम चल रहा है

रविवार को JCB का चालक काम कर रहा था। इसी कॉलोनी में बगीचे के माली सुनील वारेला की झोपड़ी भी बनी हुई है जँहा सुनील का डेढ़ वर्षीय बेटा यतिन बाहर ही खेल रहा था।

सुनील स्काय सिटी में माली का काम करता है। उसने थोड़ी देर पहले ही चालक से कहा था कि बच्चा बाहर खेल रहा है। जब वह रिवर्स ले रहा था, तब भी आवाज लगाई थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं रखा और बच्चे को कुचल दिया।