जांजगीर चाम्पा 06 जुलाई 2022 -  अब जिले में प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट में इसके लिए आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

वे हर सोमवार को सुबह 11 से दोपहर 01 बजे तक जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलेंगे। जनदर्शन प्रारंभ होने से जिले के आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी और वे सीधे अपनी बात कलेक्टर के समक्ष रख पाएंगे।