जांजगीर चाम्पा 18 अप्रैल 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले की संवेदनशील पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने दो आरक्षकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तत्काल थाने से हटा कर लाईन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर चाम्पा जिले के बिर्रा थाने में तैनात आरक्षक क्रमांक 835 जितेन्द्र कँवर और आरक्षक क्रमांक 745 कमलेश लहरे के खिलाफ एस पी पारुल माथुर को शिकायत मिली थी जिस पर संज्ञान लेते हुए एस पी ने दोनों आरक्षकों को लाईन अटैच कर दिया है।









