नालंदा 02 नवम्बर 2026 - बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक जन्मदिन की पार्टी में बुलाई गई महिला डांसर के साथ 2 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले कार्रवाई करते हुए नामजद 8 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में एक किराए के मकान में कुछ लड़के रहते हैं। शनिवार की रात इनमें से एक का जन्मदिन बर्थडे था। आरोप है कि, एक बिचौलिए के माध्यम से दो महिला डांसर्स को पार्टी में बुलाया गया था।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि, जब वह कमरे में पहुंची, तो वहां पहले से ही सात लड़के मौजूद थे। डांस प्रोग्राम के दौरान ही एक अन्य लड़की किसी तरह वहां से निकल गई, इसके बाद दो युवकों ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

सदर डीएसपी- वन अमरनाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिनमें से 4 को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।