जांजगीर चाम्पा 11अगस्त 2022 -  जिले में हो रही लगातार वर्षा एवं बाढ़ की सम्भावित स्थिति को देखते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने नागरिकों से सुरक्षित रहने की अपील की है बाढ़ और अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी, जिसका हेल्पलाइन नम्बर - 07817-222032 है।

साथ ही कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए है।