जांजगीर चाम्पा 07 जुलाई 2022 -  कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें। शासन द्वारा जो समय निर्धारित किया गया है, उस समय तक कार्य करना सुनिश्चित करें। सोमवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में रहे। 

कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने दो टूक लहजे में कहा की दूरस्थ क्षेत्रों से अप - डाउन की प्रवृत्ति अब नहीं चलेगी। फील्ड में रहने पर रिपोर्ट भी बनाएं और फील्ड के नाम पर अनावश्यक घूमना - फिरना न करें।