जांजगीर चाम्पा 16 अगस्त 2022 - कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने समय-सीमा की बैठक लेते हुए SDM , तहसीलदार और CMO को निर्देशित किया कि जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरूद्ध जांच कर पुलिस में FIR दर्ज कराकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अपर कलेक्टर को उसके लिए संयुक्त जांच टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में लंबित विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही निराकरण के निर्देश दिए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आपस में समन्वय बनाने के निर्देश दिए है।











