जांजगीर चाम्पा 14 जुलाई 2022 -  कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने आज जैजैपुर विकासखण्ड क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का अवलोकन किया। जनपद कार्यालय जैजैपुर में उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और समझाइश दी कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन तथा आम जनता के समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता है। 

यह तभी संभव है जब आप सभी अधिकारी अपने मुख्यालय में रहना और कार्यालयीन समय पर दफ्तर आना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही पारदर्शी और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। आपकी लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं निगरानी कर रहा हूं। आप सुधर जाइए, नहीं तो कार्यवाही में देर नहीं लगेगी।