जांजगीर चाम्पा 01 दिसम्बर 2022 - कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने आज अकलतरा ब्लॉक के ग्राम कटघरी में राजस्व समाधान शिविर में ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने शासन के योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं को सुनते हुए निराकरण भी किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि गांव में सभी को मिल जुलकर और विकास की राह में आगे बढ़ने की दिशा में काम करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि छोटी छोटी समस्या या शिकायतों के लिए पहले ग्राम स्तर पर निराकरण की कोशिश करें। इसके बाद तहसीलदार या SDM के पास जाएं। यहां भी निराकरण न हो तभी कलेक्टर के पास आए। कलेक्टर ने ग्राम चंदनिया में जल संरक्षण को लेकर बनाए गए डबरी, कटघरी में राजस्व समाधान शिविर, ग्राम बरगंवा में धान खरीदी केंद्र , गौठान और अमोरा में ग्रामीणों से मुलाकात कर योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान SDM श्रीमती ममता यादव , जनपद सीईओ, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।