जांजगीर चांपा 26 नवम्बर 2021 - कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला और जिला पंचायत CEO  गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने गुरूवार को जनपद पंचायत कार्यालय मालखरौदा का अकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपस्थित कर्मचारियों से उनका  परिचय पूछा और शाखा की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली।
 
उन्होंने पंचायतों में योजनाओं के क्रियान्वयन , उपलब्धियों की जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने फाईलों के संधारण, कार्यालय की स्वच्छता और आगंतुकों से सद्व्यवहार  करने के  निर्देश दिये। 

निरीक्षण के दौरान सक्ती SDM सुश्री रेना ज़मील और मालखरौदा के जनपद CEO उपस्थित थे।