जांजगीर चाम्पा 21 जुलाई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थिया ने कोतवाली थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नीलांबर चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी नरेश नगर जिला रायगढ़ प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 474/2022 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
                  
 प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। 
                  
आरोपी द्वारा घटनाकारित करने एवं जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी नीलांबर चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी नरेश नगर जिला रायगढ़ को दिनांक 20 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पेश किया गया जँहा से उसे न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
        
आरोपी को गिरफ्तार करने मेे उप निरीक्षक सनत मान्त्रे , सहायक उप निरीक्षक कमलेश्वर मिश्रा , होरीलाल भार्गव और आरक्षक आशीष यादव का सराहनीय योगदान रहा।