जांजगीर चाम्पा 23 नवंबर 2023 - अकलतरा थाना के आरक्षकों पर सट्टा और जुआ खिलवाने का आरोप लगा है। महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमा डहरिया ने इसकी लिखित​ शिकायत आईजी बिलासपुर से की है। शिकायतकर्ता के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनीन में जुआ और सट्टा चलाने में अकलतरा थाना क्षेत्र के आरक्षक राघवेन्द्र धृतलहरे व अन्य आरक्षकों की अहम भूमिका है।

आरक्षकों पर गांव में अवैध कारोबार को बढ़ावे देने के साथ अवैध वसूली करने के भी आरोप लगे हैं। गांव के गोठान के पास पहाड़ी क्षेत्र में जुआ का फड़ लगता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव देवरी के गौरव यादव द्वारा गांव में जुआ का फड़ संचालित किया जाता है। शिकायत में यह भी बताया गया कि महेंद्र भारद्वाज गांव में सट्‌टा खिलवाते है।