जांजगीर चाम्पा 03 जून 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि छविलाल साहू निवासी भोथीडीह के साथ उसकी शादी हुई थी।  शादी के तीन वर्ष बाद इसके पति, ससुर एवं सास द्वारा दहेज में मोटर सायकल एवं दो लाख रुपये नही लाई  हो बोलकर लडाई झगडा, मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे

प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 83/22 धारा 498 , 34 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये  थाना जैजैपुर द्वारा आरोपियों के उसके गांव में रहने की सूचना मिलने पर उनके घर में दबिश देकर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों  द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी छबिलाल साहू उम्र 27 वर्ष, सीताराम साहू उम्र 54 वर्ष,  सुमित्रा  बाई साहू उम्र 49 वर्ष सभी निवासी भोथीडीह को दिनांक 03 जून 2022 को न्यायलय पेश किया गया। जहाॅ से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। 
   
आरोपीयो को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में उप निरीक्षक गोपाल सतपती , सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार ,  आरक्षक कचंन सिदार एवं महिला आरक्षक राजकुमारी खरे का सराहनीय योगदान रहा।