जांजगीर चाम्पा 09 जुलाई 2022 -  सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई दरअसल , वृद्ध महिला सड़क पार कर रही थी कि उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने महिला को जबरदस्त टक्कर मार दिया , कार की ठोकर महिला हवा में उछल कर दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना बीती रात की बताई जा रही है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है इस वारदात का पूरा मामला पास में ही एक मकान में लगे CCTV में कैद हो गया है।

मामला जांजगीर जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र के अमलडीहा गांव का बताया जा रहा है चन्द्रपुर पुलिस ने शव पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और CCTV फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश में जुट गई है।

         - देखे हादसे का CCTV फुटेज -