जांजगीर चाम्पा 23 अक्टूबर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को जुआ खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

01 -  थाना बिर्रा द्वारा करनौद सोसायटी के पास जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर बिर्रा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ जुआ खेलते पाये जाने पर 04 जुआड़ियों के कब्जे से 3800 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। 
      
02 - थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम पोड़ीशंकर नाला किनारे के पास जुआ होने की सूचना प्राप्त होने पर बम्हनीडीह पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ जुआ खेलते पाये जाने पर 02 जुआड़ियों को पकड़कर जुआड़ियों के कब्जे से 370 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।

03 - बम्हनीडीह पुलिस द्वारा ग्राम गोविंदा शीत बाबा मंदिर के पास जुआ होने की सूचना प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही किया गया जहॉ 02 व्यक्ति खेलते पाये गये जिनके कब्जे से 270 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया साथ ही बम्हनीडीह में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर रेड कार्यवाही किया गया जहॉ 03 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 970 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। 
        
04 - ग्राम पोड़ीशंकर में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर बम्हनीडीह द्वारा दबिश दिया गया जहॉ जुआ खेलते पाये जाने पर 05 जुआड़ियों को पकड़कर 490 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। 
     
05 - थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम रोगदा में जुआ होने की सूचना प्राप्त होने पर नवागढ़ पुलिस द्वारा दबिश दिया गया जहॉ जुआ खेलत पाये जाने पर 06 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 1350 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया एवं ग्राम रोगदा में ही अन्य जगह पर जुआ खेलते पाये जाने पर 01 जुआड़ी को पकड़कर 1400 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। 

06 - थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम हरदी में जुआ खेलने की सूचना पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ 04 जुआड़ियों को पकड़कर 1450 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। साथ ही ग्राम हरदी के अन्य स्थान पर जुआ खेलने की जानकारी प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही कर 04 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 1150 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। 
       
07 - थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम जेवरा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ 03 जुआड़ियों को पकड़कर 1610 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया। 
         
इस प्रकार 13 जुआ एक्ट के 10 प्रकरणों में 34 जुआड़ियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 12860 रूपये बरामद किया गया।