जांजगीर चाम्पा 28 अगस्त 2022 - रविवार को जांजगीर चाम्पा पुलिस की गोपनीय और बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। यह ऐसी कार्यवाही है जिसमे आरोपी तो कई है लेकिन जेल कोई नही गया मगर सभी को यह अहसास दिला दिया गया की उन्होंने जो किया उसे कानून की नजर में गंभीर अपराध कहा जाता है और इसकी सजा काफी लंबी हो सकती है।
उन्हें शायद यह जानकारी नही थी जो शौखिया तौर पर या सेल्फी लेकर रिल्स बनाने या तो कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए फ्लिपकार्ट , अमेजन या फिर किसी अन्य ऑनलाईन वेबसाइट के जरिए स्टाइलिश लेकिन खतरनाक चाकू मंगा रहे थे उन पर जांजगीर पुलिस पैनी नजर रखे हुई थी , यही वजह है की रविवार को 41 शानदार लेकिन बेहद खतरनाक चाकुओं को SP विजय की टीम ने जप्त की है , यह सभी चाकू जिनसे बरामद हुए है उनमें से कुछ स्कूली छात्र है तो तो कई अपचारी है।
जिले के पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने बताया की छत्तीसगढ़ सहित जांजगीर चाम्पा जिले में भी चाकूबाजी की घटनाएं आम हो गई है लोग ऑनलाईन आर्डर कर स्टाइलिश और खतरनाक कर चाकू मंगाते है जिसे कुछ शौखिया तौर पर रखते है तो कुछ इसका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में करते है।
SP विजय अग्रवाल ने cgwebnews.in के जरिये सभी बच्चो के पालकों से अपील किया है की वे अपने बच्चो की गतिविधियों पर नजर रखे और अगर उन्हें लगता है की उनके बच्चे चाकू या अन्य किसी तरह के घातक हथियार रखे या मंगाए है तो वो अपने बच्चो को समझाए अगर वे नही समझते है तो इसकी जानकारी निकट के पुलिस थाने में दे।











