जांजगीर चाम्पा 25 मई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने दिनांक 23 मई 2023 को अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अर्जुन जगत ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर उसका वीडियों बनाया और उसे उक्त वीडियों को दिखाकर अपने पास बुलाता है एवं नहीं आने पर जान से मारने की धमकी देता है पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 153/23 धारा 376 , 506 भादवि 04 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी अर्जुन जगत उम्र 25 वर्ष निवासी परसाही नाला को साईबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पोड़ी दल्हा से दिनांक 25 मई 2023 को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक , सहायक उप निरीक्षक सियाराम यादव , आरक्षक विरेश सिंह , विवेक सिंह , रोहित कहरा एवं विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।











