जांजगीर चाम्पा 16 मई 2023 - जिले के ग्राम कुटरा निवासी देवराज कश्यप की तालाब में डूबने के वजह से मृत्यु हो गई थी मृतक देवराज का परिवार मध्यम वर्ग से था उनके परिवार वालों को सहायता राशि दिलाने हेतु ग्राम वासियो ने राघवेन्द्र पाण्डेय से सहयोग की अपील की थी। 

जिसके बाद राघवेंद्र पाण्डेय ने मृतक के परिजनों को शासन की योजनाओं के तहत ने मदद दिलाने का भरोसा दिया था  इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा उक्त प्रकरण में देवराज के पिता तिजाऊ कश्यप को चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत गई है, जिसकी सुचना गांव वालों को राघवेन्द्र पाण्डेय द्वारा मिली थी।

देवराज के परिवार को शासन की योजना के तहत मिली सहायता राशि पर गांव वालों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राघवेन्द्र पाण्डेय के प्रति आभार जताया है।