जांजगीर चाम्पा 26 जून 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 25 जून 2023 को रात्रि में आरोपी शत्रुहन उम्र 50 वर्ष ग्राम नरियरा ,  नारायण उम्र 55 साल निवासी कटरा बलौदा अपने ढाबा में तथा सुरेंद्र उम्र 23 साल निवासी ठड़गा बहरा बलौदा द्वारा जी. आर.  इंफ्रा. लिमिटेड के पास मेन रोड में लोगों को बैठा कर शराब पीने का साधन एवं सुविधा उपलब्ध कराते पाए जाने पर धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

विशेष अभियान के तहत थाना बलौदा में 02 प्रकरण, मुलमुला 01, इस प्रकार कुल 03 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध  आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।