जांजगीर चाम्पा 24 सितंबर 2022 -  ऑनलाईन सट्टा में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाये गये थे। इसी कड़ी मे दिनांक 23 सितंबर 2022 को मुखबिर से जानकारी मिली की नैला निवासी मो. तालीब एवं संजय सराफ मोबाईल फोन के माध्यम से भारत और आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच हो रहे मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा खिला रहे है। 

सूचना पर तत्काल जांजगीर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। मो. तालीब गिन्नी पेट्रोल पंप के पास एवं संजय सराफ को नेताजी चौक के पास मोबाईल के माध्यम से SKY1EXCHANG. COM और BIGWKT.COM के माध्यम से GOOGLE PAY औऱ SBIYONO APP का प्रयोग रूपये पैसे के लेन देन में कर रहे थे। जिस पर आरोपियों के कब्जे से 02 नग मोबाईल कीमती 60000 हजार रूपये, 12200 रूपये नगदी रकम बरामद एवं क्रिकेट सट्टा का हिसाब किताब 10 लाख रूपये बरामद किया गया। 

जिस पर आरोपी मोहम्मद तालिब उम्र 32 वर्ष निवासी नैला एवं संजय सराफ उम्र 28 वर्ष निवासी पाली सिवनी के विरुद्ध धारा 04 क सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
           
सटोरियों द्वारा वर्तमान में आंनलाईन उपलब्ध विभिन्न बैटिंग एप्स जैसे PARIMATCH, BETWAY, INDIBET, RAJABET  में लांगिन आईडी लेकर सीधे तौर पर पैसों के लेन देन के लिए विभिन्न पेमेंट एप्स, यूपीआई पेमेंट का उपयोग कर ऑनलाईन सट्टा खिलाया जा रहा है।
                
जिले के SP विजय अग्रवाल ने बताया की ऑनलाईन सट्टा एवं सट्टा पट्टी खेलने एवं खिलाने वालों के विरूद्ध जांजगीर चाम्पा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। 
                       
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश साहू , उप निरीक्षक अवनीश श्रीवास और आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।