जांजगीर चाम्पा 09 मार्च 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया थाना डभरा उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 08 अक्टूबर 2021 की शाम लगभग 07.00 बजे अपनी छोटी बहन के साथ दुर्गा पूजा कर वापस आ रही थी तभी नंदू केवट पिता लक्ष्मीनारायण केवट ने चाकू दिखाकर घर के सामने रास्ता रोककर कहा की मुझे फोन नहीं करते , बात नहीं करते हो कहते हुये बुरी नीयत से बेइज्जती करने के लिये हाथ बाह को पकड़ने लगा।

पीड़िता ने जब ऐसा करने से मना की तो आरोपी ने बाये गाल पर जोरदार थप्पड़ मार दिया जिसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर तुरंत बुलाया मौके पर पहुचे पिता ने जब छेडखानी करने का विरोध किया तो नंदू केवट ने पीड़िता के पिता को गंदी - गंदी गालियाँ देते हुए कहा की मैं तुम लोगो को देख लूंगा , जीने नही दूंगा , जान से मार दूंगा की धमकी देते हुये ईट से युवती के पिता को मारकर चोट पहुचाया।

प्रार्थीया के रिपोर्ट पर डभरा थाने में अपराध क्रमांक 413 / 2021 धारा 354 , 341, 294 , 506 और 323 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी चन्द्रपुर डभरा  बी.एस. खुण्टिया के मार्गदर्शन एवं महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के आदेश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डभरा द्वारा मामले में विशेष रूची लेकर आरोपी को अपने हिरासत में लेकर उक्त घटना के बारे मे पूछताछ करने अपराध करना स्वीकार किया।

नन्दु कमार केवट पिता लक्ष्मीनारायण केवट उम्र 22 वर्ष साकिन आवास प्लाट डभरा थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा को दिनांक 09 मार्च 2022 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक डी.आर. टंडन , सहायक उप निरीक्षक एस.एन. मिश्रा , प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले , आरक्षक राधेश्याम बरेठ , लक्ष्मीनारायण पटेल , भुनेश्वर गर्ग का विशेष योगदान रहा।