जांजगीर चाम्पा 18 अक्टूबर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अकलतरा थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले प्रार्थियां ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 447/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध किया गया। 
      
प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली की घटना दिनांक को पीड़िता के घर के आस पास हरीश विश्वकर्मा को देखा गया है। जिस पर हरीश विश्वकर्मा के घर अकलतरा पुलिस द्वारा दबिश दिया गया जँहा अपहृता को उसके कब्जे से बरामद किया गया। पीड़िता को बरामद कर उसका कथन लिया गया जिसमें हरीश विश्वकर्मा द्वारा भगाकर ले जाना एवं दुष्कर्म करना बताने पर प्रकरण में धारा 366 क 376 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई। 
     
प्रकरण के आरोपी हरीश विश्वकर्मा कोे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को न्यायालय पेश किया गया जहॉ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है। 

आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केंवट , प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप , डोमनिक तिग्गा एवं महिला आरक्षक रश्मि भदौरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।