जांजगीर चाम्पा 25 जून 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था जो गिरफ्तारी के डर से फरार थे एवं छिप रहे थे। फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी कर उनके संभावित स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा था। 
                         
दिनांक 24 जून 2022 को सारागांव पुलिस द्वारा 09 गिरफ्तारी वारंट जिसमें वर्ष 2018 के 01, 2019 के 03, वर्ष 2020 के 02 एवं वर्ष 2021 के 03 प्रकरण कुल 09 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया
                  
फरार वारंटियों की तामीली करने में प्रधान आरक्षक विजय पटेल , सहेत्तर पाटले , यशवंत राठौर , संतोष भानु , कैलाश चंद्रा , चंद्रशेखर कंवर , कार्तिकेश्वर पठेल एवं महिला आरक्षक हेमलता राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।