जांजगीर चाम्पा 27 मई 2022 -  एस पी कार्यालय जे मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थियां ने थाना चंद्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 26.05.22 को सुबह 08 बजे काम करने गई थी वहॉ उमाशंकर पहुंच गया और उसके साथ अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर शरीर को पकड़कर छेड़छाड किया। 

प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना चंद्रपुर में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 72/22 धारा 294 , 323  ,354 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी की सघनता से पता तलाश की जाती रही। 

प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए  आरोपी को उसके घर से दिनांक 27.05.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहॉ पर आरोपी उमाशंकर उम्र 27 वर्ष निवासी शशिपुर चंद्रपुर को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक सतरूपा तारम थाना प्रभारी चंद्रपुर , आरक्षक राजेन्द्र वारेन , शिव यादव एवं आरक्षक बेठियार सिदार का विशेष योगदान रहा।