जांजगीर चाम्पा 12 जून 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 11 जून 2023 को थाना मूलमुला क्षेत्र में अवैध रूप से देशी/अंग्रेजी शराब बेचने वालों पर थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

विशेष अभियान के तहत आरोपी दिलहरण साहू पिता स्वर्गीय रामनाथ साहू उम्र 47 साल निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला के द्वारा अवैध रूप से शराब संग्रहण कर बिक्री कर रहा था जिसे मुखबिर की सूचना से घर में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 121 पाव देसी प्लेन शराब जुमला 21.780 लीटर कीमती करीबन ₹12,100/  को गवाहों के समक्ष विधिवत मौके पर जप्त  किया गया है। तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।                               
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक एस.के. शर्मा थाना प्रभारी मुलमुला , सहायक उप निरीक्षक के. आर. साहू , महिला प्रधान आरक्षक जमुना तिवारी आरक्षक राजा रात्रे , राजेंद्र राठौर , सुरेश रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।