जांजगीर चाम्पा 18 नवम्बर 2022 -  जांजगीर चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने शुक्रवार को बलौदा ब्लाक के जनपद कार्यालय में ग्राम सचिवों की बैठक लेकर 08 सवाल किए कई सचिवों ने सवालों का सही जवाब दिए तो कई सचिव कलेक्टर के सवाल पर बगले झाँकते नजर आए जिस पर कलेक्टर ने कड़ी आपत्ति जताई।

सचिवों से कलेक्टर के 08 सवाल : - 

01 - मुख्यमंत्री सुपोषण योजना क्या है?

02 - मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक में क्या होता है?

03 - राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में कितनी राशि प्रदान की जाती है?

04 - धन्वतरी योजना क्या है? 

05 - आपके क्षेत्र में कितने आंगनबाड़ी केन्द्र है?

06 - आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों और महिलाओं को क्या दिया जाता है?

07 - पटवारी समय पर मुख्यालय में निवास करते है या नहीं? 

08 - आप लोग मुख्यालय में निवास करते हैं या बाहर से अप-डाऊन करते हैं? 

कुछ ऐसे ही अलग-अलग सवालों के साथ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बलौदा ब्लाक के जनपद कार्यालय में ग्राम सचिवों की बैठक लेकर राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की फील्ड पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। योजनाओं की जानकारी नहीं रखने वालों पर कड़ी नाराजगी जताई 
कलेक्टर ने सभी ग्राम सचिवों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने मुख्यालय में रहकर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। बाहर से आना-जाना बंद करें। अन्यथा वेतन काटने सहित अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी।