जांजगीर चाम्पा 20 सितंबर 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक CCPWC योजनांतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय NCRB नई दिल्ली द्वारा सायबर सेल पोर्टल के माध्यम से प्रेषित सायबर टिप लाईन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से संबंधित किये जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही हेतु NCRB नई दिल्ली सायबर टिप लाईन रिपोर्ट के संबंध में पत्र प्राप्त होने पर आरोपी चन्द्रशेखर कंवर उम्र 21 वर्ष निवासी भारत पीपल पुरानी द्वारा अपने मोबाईल के माध्यम से चाईल्ड पोर्नग्राफी विडियों अपलोड करना पाया गया।
तत्संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 93/21 धारा 67 बी आई टी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी चन्द्रशेखर कंवर उम्र 21 वर्ष निवासी भारत पीपल पुरानी बस्ती अकलतरा को पुलिस हिरासत मेें लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व आरोपी के विरुध्द अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 19 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।











