जांजगीर चाम्पा 10 जून 2022 -  जांजगीर चाम्पा जिले में आज बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक बेकाबू हाईवा ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी. जिससे बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे है।

हादसे के बाद पुलिस और प्रसासन मौके पर पहुँच गए है और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाईस दे रहे है।

पुलिस ने बताया कि हाईवा चालक की लापरवाही से बुजुर्ग की जान गई है. चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. हादसा डभरा थाना क्षेत्र के फगुरम रोड की है ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।