जांजगीर चाम्पा 08 जून 2022 -  इस वक्त एक बड़ी खबर जांजगीर चाम्पा जिले से निकल कर सामने आ रही है जँहा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर SDM ने तीनो ऐय्याश पटवारी बालमुकुंद राठौर , संतोष दास मानिकपुरी और बुद्धेश देवांगन को निलंबित कर दिया है।

बता दे की इन तीनो पटवारी बालमुकुंद राठौर ,
संतोष दास मानिकपुरी और बुद्धेश देवांगन का एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए वीडियो सोशल मिडिया में जम कर वायरल हुआ था वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे इन तीनो पटवारियों की खातिरदारी पत्नी , साली और ग्रामीणों द्वारा की जा रही है , खातिरदारी का यह VIDEO हमारे पास मौजूद है लेकिन वो दिखाने के लायक नही है।

कलेक्टर की कार्यवाही से पहले जिला पटवारी संघ ने तीनों पटवारी  बालमुकुंद राठौर , संतोष दास मानिकपुरी और बुद्धेश देवांगन को संघ से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

कलेक्टर के आदेश के बाद अब ये तीनो पटवारी बालमुकुंद राठौर , संतोष दास मानिकपुरी और बुद्धेश देवांगन ना घर के रहे और ना घाट के इनकी हरकत ने इन्हें धोबी का कुत्ता बना दिया है।