जांजगीर चाम्पा 24 जुलाई 2022 - जिले में एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है वह शादी के एक दिन बाद ही वापस मायके लौट आई थी और आने के बाद उसने फिर से अपने प्रेमी से मिलना-जुलना शुरू कर दिया था बताया जा रहा है की नवब्याहता वापस आकर अपने प्रेमी से ही शादी करना चाह रही थी लेकिन प्रेमी ने शादी नहीं कि जिसके बाद नवब्याहता ने आत्मघाती कदम उठा लिया इस मामले में पुलिस ने नवविवाहिता के प्रेमी को हिरासत में लिया है। प्रेमी पर आरोप है कि उसने नवब्याहता को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। मामला जांजगीर चाम्पा जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक बरकेल खुर्द की रहने वाली प्रतिमा भारद्वाज (18) की शादी रायगढ़ के सुपा गांव में मनोज जांगड़े के साथ 14 जुलाई को हई थी। मगर शादी के एक दिन बाद ही प्रतिमा वापस अपने मायके लौट आई थी। बताया गया है कि प्रतिमा का उसके ही गांव के ही पसंद भार्गव (20) से प्रेम संबंध था दोनों एक दूसरे से पहले ही शादी करना चाहते थे, लेकिन शादी नहीं हो सकी थी। लोगो का कहना है कि प्रतिमा अपने प्रेमी के कहने पर ही ससुराल से लौटने का फैसला लिया था।











