जांजगीर चाम्पा 13 मई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 12.05.23 को जिले में सार्वजनिक / आम स्थानों पर शराब पीने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। 

विशेष अभियान के तहत थाना जांजगीर में 05 प्रकरण, बलौदा 03, चौकी पँतोरा 01,  अकलतरा 03, पामगढ़ 03, शिवरीनारायण  01, चाम्पा 01,  सारागांव  01,  मुलमुला 02 एवं थाना नवागढ़ 01 इस प्रकार कुल 21 प्रकरणों में 21 व्यक्तियों के विरुद्ध  कार्यवाही की गई।