जांजगीर चाम्पा 19 फरवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पीथमपुर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड का फायदा उठाकर 

01 - हीना ड़ेरहे उम्र 30 वर्ष निवासी जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर जिला कोरबा 

02 - रीना ड़ेरहे उम्र 40 वर्ष निवासी जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर कोरबा 

03 - मैना ड़ेरहे उम्र 52 वर्ष निवासी सकरेली थाना बाराद्वार जिला सक्ती 

04 - अर्चना अल्हार उम्र 30 वर्ष निवासी सकरेली थाना बाराद्वार जिला सक्ती 

05 - पुर्णिमा ड़ेरहे उर्फ गापा उम्र 22 वर्ष निवासी रेड़ा थाना सारंगढ़ 

06 - पिंकी सकट उम्र 28 वर्ष निवासी रेड़ा थाना सारगढ़ 

07 - सोना धमधे उम्र 25 वर्ष निवासी रेड़ा थाना सारगढ़ 

08 - आरती बाई उम्र 25 वर्ष निवासी सकरेली भांठा थाना बाराद्वार जिला सक्ती
 
श्रद्धालुओं के पहने जेवर सोने चांदी के आभूषण को मिलकर चोरी कर रहे थे जिन्हें ड्यूटी में लगे कर्मचारियों द्वारा मय सोने चांदी के आभूषण के साथ पकडकर पूछताछ कर आरोपियों  के कब्जे से सोने चांदी जेवरात जुमली कीमती 62 हजार 08 सौ 50 रुपये जप्त कर धारा 41(41-4) , 379 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
          
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केंवट , सहायक उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा , सहायक उप निरीक्षक भोलेनाथ तिवारी , प्रधान आरक्षक मुकेश यादव , मोहन साहू , जगदीश अजय , आरक्षक ओमप्रकाश कुर्रे , महिला आरक्षक रेखा यादव , शकुंतला नेताम और सरिता हरवंश का विशेष योगदान रहा।