जांजगीर चाम्पा 19 नवम्बर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी धनीराम खुंटे उम्र 62 वर्ष निवासी बिलारी ने दिनांक 03 अक्टूबर 2022 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लड़का महेन्द्र खुंटे दिनांक  02 अक्टूबर 2022 की रात्रि 10 बजे गांव में आरकेस्ट्रा प्रोग्राम देखने गया था पुरानी रंजिस को लेकर  भूपेश , साजन पटेल , यश कुमार , तेजेश्वर साहू , बन्टी कुमार साहू , प्रभाकर यादव एवं अन्य द्वारा  एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का, लकड़ी, डंडा से मारपीट किये
          
प्रार्थी की  रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 309/22 धारा 147, 148 , 149 ,  294 , 506 , 323 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
        
प्रकरण की विवेचना के दौरान दौरान आरोपी (1) यशकुमार साहू  उम्र 19 वर्ष (2) तेजेश्वर साहू उम्र 21 वर्ष (3) बंटी कुमार साहू  उम्र 22 वर्ष  (4) प्रभाकर यादव उम्र 19 वर्ष  (5) साजन पटेल उम्र 19 वर्ष एवं (6) भुपेश साहू उम्र 20 वर्ष सभी निवासी बिलारी को गिरफ्तार कर  आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का बंबू, लोहे का छोटा चाकू एवं दो नग  डंडा को बरामद कर आरोपियों को दिनांक 18 नवम्बर 2022 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 
         
आरोपी को गिरफ्तार करने में  निरीक्षक रविन्द्र अनन्त , उप निरीक्षक आर. एल. टोण्डे , सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर यादव , प्रधान आरक्षक रुद्र कश्यप एवं किशोर दीवान का विशेष योगदान रहा।