सक्ती 20 फरवरी 2023 - अब मंगलवार से सक्ती शहर में ना तो कोई दिन में भूखा रहेगा और ना रात में खाली पेट सोएगा क्योंकि शहर में सेवाभावी नागरिकों द्वारा सेवा के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाते हुए मंगलवार दिनांक 21 फरवरी 2023 की सुबह 11 बजे से सक्ती शहर के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के सामने गौरव पथ मार्ग के पुराना जिला सहकारी केंद्रीय बैंक स्थान पर वृंदावन भोजनालय का शुभारंभ किया जा रहा है।

इस वृंदावन भोजनालय में मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था होगी यह वृंदावन भोजनालय प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक संचालित किया जाएगा ,  21 फरवरी को वृंदावन भोजनालय का शुभारंभ सक्ती जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना करेंगी।

श्री वृन्दावन भोजनालय संचालक सदस्य :- 

 1. मुकेश अग्रवाल (डी.एम.)

 2. श्याम सुंदर अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष न.पा.)

 3. श्रीकिशन अग्रवाल (एस.के. फायनेन्स)

 4. दिनेश बंसल (एस.एल.)

 5. चमन अग्रवाल (डी.एम.)

 6. सुरेन्द्र अग्रवाल (गुड्डू)

 7. संतोष अग्रवाल (भुरु बाबा)

 8. कन्हैया गोयल (सामाजिक कार्यकर्ता)

 9. विनोद सिंघल (अग्रवाल मोबाईल)