जांजगीर चाम्पा 05 अगस्त 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण का आरोपी राजेन्द्र बंजारे पिता बीरसिंह बंजारे उम्र 22 वर्ष साकिन मुड़पार ( चु ) वार्ड नम्बर 06 रामसागर पारा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा के द्वारा प्रकरण सदर की पीड़िता के नहाते समय का वीडिओ बनाकर उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर ब्लेक मेल करते हुये माह दिसम्बर 2020 से मई 2021 तक लगातार जबरदस्ती पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाते रहा है।

इस संबंध में लिखित शिकायत आवेदन के आधार पर अपराध क . 327/21 धारा 376,376 ( 2 ) ( ढ ) , 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया मामले की गम्भीरता को जान कर आपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के निर्देशानुसार एवं SDOP श्रीमती दिनेश्वरी नंद के कुशल निर्देशन में कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को विधिवत दिनांक 05 अगस्त 2021 को हिरासत में लेकर पूछताछ में अपराध घटित करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय जेएमएफसी न्यायालय पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा भेजा गया है।

सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही में विवेचक थाना प्रभारी ओ पी कुर्रे एवं उनके हमराह स्टाफ उप निरीक्षक एस के शर्मा , सउनि प्रमोद महार , आरक्षक शिवराय सागर , आरक्षक दिपक कश्यप एवं महिला आरक्षक मोनिका जोगी की सराहनीय योगदान रहा ।