रायपुर 20 सितंबर 2026 - छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश करवा सकता है। ऐसे में अब लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। IMD के मुताबिक 22 से 25 सितंबर के बीच प्रदेश के कई स्थानों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं रविवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश की संभावना बनती दिख रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 25 सितंबर के बीच प्रदेश के कई स्थानों में बारिश होने के आसार है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं रविवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, अगर बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां भी सुबह से ही बादल छाएं हुए है, जिससे बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, कोरिया, कबीरधाम, बालोद, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर और दुर्ग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, सारंगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज में आज मौसम साफ रहेगा। यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।













